नाक में मांस बढ़ने का क्या कारण हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 12:19

नाक में मांस बढ़ने का कारण इसके मुख्य कारणों में लगातार एलर्जी का बने रहना व संक्रमण हो सकते हैं.अन्य वजहों में श्लेष्मा का असामान्य होना और उसका संवेदनशील हो जाना शामिल है.

किस वजह से नाक का मांस बढ़ने लगता है

नाक का मांस क्यो बढ़ता है इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नही प्राप्त की जा सकी है। यह अभी पता नही चल सका है कि नाक में लालिमा और सूजन के बाद अचानक नाक का मांस बढ़ने क्यो लगता है ? नाक का मांस हालांकि किसी भी उम्र में बढ़ सकता है लेकिन यह आमतौर पर युवाओं और वयस्कों में ज्यादा देखने को मिलता है। कभी कभी ऐसा होता हैं कि नाक में लंबे समय तक सूजन और जलन के बाद भी नाक का मांस नही बढ़ता।

लेकिन कभी कभी लालिमा और सूजन, जलन, होने पर नाक का मांस बढ़ने लगता है। इसका कारण पता नही चल सका है कि ऐसा क्यों होता है। वैज्ञानिक अभी भी इस बात का पता लगा रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे प्रमाण जरूर मिले हैं जिसके द्वारा यह पता चला है कि जिन लोगो के नाक का मांस बढ़ जाता है उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया और म्यूकस मेम्ब्रेन में केमिकल उन लोगो से अलग होते हैं जिनका की नाक का मांस नही बढ़ता है। यह ज्यादातर उन क्षेत्रों में होते हैं जहाँ आंख, कान और गाल की हड्डी श्वसन मार्गो के पास से निकला हो।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info